Header Ads



Dainik Bhaskar एक दिन में 58 हजार 108 मरीज मिले, देश में अब तक 26.47 लाख केस; करीब 3 करोड़ कोरोना टेस्ट हुए, पॉजिटिविटी रेट में गिरावट

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 26 लाख 47 हजार 316 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 58 हजार 108 नए मरीज बढ़े। राहत की बात है कि हफ्ते में यह दूसरी बार है जब संक्रमितों के बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। वहीं, दूसरी अच्छी बात है कि संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 19 लाख के पार हो चुका है।

उधर, देश में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 16 अगस्त तक 3 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले चार दिन में पॉजिटिविटी रेट में कमी आई। 12 अगस्त को यह 8.93% थी, तो यह घटकर 16 अगस्त को 8.84% रह गई।

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 57 हजार 982 केस सामने आए। वहीं, 941 मरीजों की मौत हो गई। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 लाख 47 हजार 664 हो गई। इनमें 6 लाख 76 हजार 900 एक्टिव केस हैं। वहीं, 19 हजार 843 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उधर, अब तक 50 हजार 921 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकाल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 16 अगस्त को देश में 7 लाख 31 हजार 697 टेस्ट हुए। वहीं, अब तक 3 करोड़ 41 हजार 400 सैंपल की जांच की गई।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
भोपाल में रविवार को दो संक्रमितों की मौत के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 250 पर पहुंच गया है। 2 जुलाई को आंकड़ा 100 पर था यानी बीते 45 दिन में 150 मौतें हुईं। वहीं, दो दिन में शहर में 269 नए केस मिले हैं। 152 शनिवार और 117 रविवार को। 533 मरीज ठीक हुए। इनमें भी 316 रविवार को स्वस्थ हुए। यह शहर में किसी एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
नए संक्रमितों में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे की पत्नी और बेटा शामिल हैं। संजय शुक्रवार को पॉजिटिव मिले थे। वे चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पत्नी-बेटा होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की पत्नी भी पॉजिटिव आई हैं।

2. राजस्थान
राजधानी जयपुर में पिछले 15 दिन से रोजाना आंकड़ा 100 के पार जा रहा है। रविवार को 164 संक्रमित मिले। इनमें से 3 की मौत हुई है। सेंट्रल जेल में कोरोना फिर पैर पसारने लगा है। जेल में आए नए कैदियों की रेंडम सेंपलिंग में 14 कैदी और तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलते ही सभी को तत्काल अस्पताल भेज दिया। इससे पहले भी जून माह में जिला और सेंट्रल जेल में 254 कैदी पॉजिटिव आए थे। उधर, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

3. बिहार

बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया। शुरुआती 10 हजार की संख्या पार करने में 102 दिन लगे थे। जबकि, इसके बाद के 90 हजार संक्रमित मिलने में महज 45 दिन ही लगे। यानी 147 दिन में बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया।
देश में एक लाख से अधिक संक्रमित मरीजों वाला बिहार आठवां राज्य बन गया है। हालांकि, अब तक 72566 संक्रमित कोरोना को परास्त करने में सफल रहे हैं, जो कुल संक्रमित का 69.71% है। पिछले 24 घंटे में 67212 सैंपल की जांच हुई। उधर, पटना के एम्स में पिछले दो दिनों में 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

4. महाराष्ट्र

राज्य में अब तक कुल 31 लाख 62 हजार 740 सैंपल्स की जांच कराई गई है। इनमें 5 लाख 95 हजार 865 पॉजिटिव हैं। इनमें से 3.36% मरीजों की मौत हो गई। राज्य में 10 लाख 53 हजार 897 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं। इसके अलावा 38 हजार 203 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।

5. उत्तरप्रदेश

प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव बता दी गई। बाद में पता चला कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। रविवार को राज्य में 95,614 सैंपल्स की जांच की गई । अब तक 37 लाख 86 हजार 633 सैंपल की जांच की जा चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-17-august-127623204.html

No comments

If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....

Powered by Blogger.