Header Ads



Dainik Bhaskar

देश में बीते छह दिन से कोरोना के आंकड़े राहत दे रहे हैं। इस दौरान नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को 86 हजार 703 संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि 87 हजार 458 मरीज ठीक हो गए। अब 9.66 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 17 सितंबर को यह आंकड़ा सबसे ज्यादा 10.17 लाख था, यानी बीते छह दिन में 51 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। 12 सितंबर को सबसे ज्यादा 24 हजार एक्टिव केस बढ़े थे।

देश में अब तक 57 लाख 30 हजार 184 केस आ चुके हैं। 46 लाख 71 हजार 850 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 91 हजार 173 की मौत हो चुकी है। बुधवार को 1123 मरीजों ने जान गंवाई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। वे 65 साल के थे। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। अंगड़ी कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट से सांसद थे।
  • दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुधवार को बुखार और ऑक्सीजन लेवल कम होने की शिकायत के बाद दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। 14 सितंबर को वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि 22 सितंबर को 9 लाख 53 हजार 683 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ देश में अब तक 6 करोड़ 62 लाख 79 हजार 462 कोरोना सैंपल की जांच की जा चुकी है।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को 2346 नए संक्रमित मिले, जबकि 42 मरीजों ने दम तोड़ दिया। नए संक्रमितों में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, हरदीप सिंह डंग और भीकनगांव से कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब तक सरकार के 13 मंत्री और पक्ष-विपक्ष के 44 विधायक संक्रमित हो चुके हैं।

2. राजस्थान
राज्य में 27 जिले ऐसे हैं, जिनमें एक हजार से ज्यादा रोगी मिल चुके हैं। बाकी छह जिले- हनुमानगढ़ में 767, प्रतापगढ़ में 735, करौली में 788, सवाई माधोपुर में 807 और दौसा में 873 केस हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 18 हजार 620 पॉजिटिव मिल चुके हैं। जोधपुर में 17 हजार 919 हैं। राज्य में 1.20 लाख से ज्यादा केस हैं। अच्छी खबर यह है कि इनमें 1 लाख 365 मरीज ठीक हो चुके हैं।

3. बिहार.
राज्य में 28 सितंबर से 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स शिक्षकों से मार्गदर्शन के लिए स्कूल जा सकेंगे। इसके लिए पैरेंट्स की अनुमति जरूरी है। इस दौरान प्रार्थना सत्र, खेलकूद और अन्य गतिविधि नहीं होगी। स्कूल स्टाफ की संख्या 50% से ज्यादा नहीं होगी। उधर, राज्य में 24 घंटे में 1598 नए केस बढ़े, जबकि 1490 लोग ठीक हो गए। एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया।

4. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में बुधवार को 21 हजार 29 संक्रमित मिले और 19 हजार 476 लोग रिकवर हुए। अब तक 12 लाख 63 हजार 799 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 56 हजार 30 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 73 हजार 477 का इलाज चल रहा है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में बुधवार को 5143 नए केस सामने आए, 6506 मरीज ठीक हो गए, जबकि 87 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 69 हजार 686 केस आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 2 हजार 689 ठीक हो चुके हैं, 61 हजार 698 मरीजों का इलाज चल रहा है और 5299 मरीजों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kGKTJB

No comments

If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....

Powered by Blogger.