Header Ads



BIG BREAKING WORLD BHARTH : WHO ने 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी, दुनिया में अब तक 2.33 करोड़ केस


WHO ने 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी

 

मित्रों , दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 33 लाख 77 हजार 806 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 59 लाख 4 हजार 288 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 8 हजार 588 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मास्क पहनने के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं।

WHO  के मुताबिक, 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को बड़े लोगों की तरह ही मास्क पहनना चाहिए। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सामान्य स्थिति में मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। 6 साल से 11 साल के बीच बच्चे अगर बुजुर्ग या संक्रमण के खतरे वाले दूसरे लोगों के संपर्क में आ रहे हैं तो उनके लिए भी मास्क पहनना जरूरी है।

मैक्सिको में शनिवार को 6482 मामले सामने आए और 644 मौतें हुईं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 60 हजार 254 हो गया है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 56 हजार 216 हो गया है। मौतों के मामले में यह दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। मैक्सिको सरकार ने इसी हफ्ते देश में रूस के वायरस के ह्यूमन ट्रायल करने को मंजूरी भी दी है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 58,41,428 1,80,174 31,48,080
ब्राजील 35,82,698 1,14,277 27,09,638
भारत 30,43,436 56,846 22,79,900
रूस 9,51,897 16,310 7,67,477
साउथ अफ्रीका 6,07,045 12,987 5,04,127
पेरू 5,85,236 27,453 3,91,144
मैक्सिको 5,56,216 60,254 3,80,492
कोलंबिया 5,33,103 16,968 3,59,792
स्पेन 4,07,879 28,838 उपलब्ध नहीं
चिली 3,95,708 10,792 3,69,730

ब्राजील: 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा मामले
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बीते 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार हो गया है। यहां शनिवार को 892 मौतें हुईं। देश में अब मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 14 हजार 250 हो गया है। डब्ल्यूएचओ की टीम शनिवार को पांच दिन के दौरे पर ब्राजील पहुंची। इसके एक्सपर्ट सरकारी अधिकारियों के साथ संक्रमण पर काबू पाने के नए उपायों पर विचार करेंगे।

इटली: रोम क्षेत्र में संक्रमण बढ़ा
रोम के इटली क्षेत्र में संक्रमण बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां बीते 24 घंटे में 215 नए मामले सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे लोग शामिल हैं जो सार्डीनिया से अपनी छुटि्टयां बिता कर लौटे हैं। राजधानी रोम को इस साल मार्च से ही लॉकडाउन किया गया था। बीते हफ्ते यहां राहत दी गई है और बाहर के लोगों को आने की मंजूरी दी गई है। देश में अब तक 2 लाख 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 35 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

 
Mitron , Duniya mein koronaavaayaras sankraman ke ab tak 2 karod 33 laakh 77 hajaar 806 maamale saamane aa chuke hain. inamen 1 karod 59 laakh 4 hajaar 288 mareej theek ho chuke hain, jabaki 8 laakh 8 hajaar 588 kee maut ho chukee hai. ye aankade https://ift.tt/2vnylis ke mutaabik hain. vishv svaasthy sangathan (who) ne maask pahanane ke lie naee gaidalain jaaree kee hain. WHO ke mutaabik, 12 saal se jyaada umr ke bachchon ko bade logon kee tarah hee maask pahanana chaahie. paanch saal se kam umr ke bachchon ke lie saamaany sthiti mein maask pahanane kee jaroorat nahin hai. 6 saal se 11 saal ke beech bachche agar bujurg ya sankraman ke khatare vaale doosare logon ke sampark mein aa rahe hain to unake lie bhee maask pahanana jarooree hai. Mitron , maiksiko mein shanivaar ko 6482 maamale saamane aae aur 644 mauten hueen. isake saath hee yahaan mauton ka aankada 60 hajaar 254 ho gaya hai. desh mein sankramiton ka aankada 5 laakh 56 hajaar 216 ho gaya hai. mauton ke maamale mein yah duniya mein amerika aur braajeel ke baad teesare nambar par hai. maiksiko sarakaar ne isee haphte desh mein roos ke vaayaras ke hyooman traayal karane ko manjooree bhee dee hai.

from  https://ift.tt/3j744LP

No comments

If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....

Powered by Blogger.