Header Ads



world Bharat एक्टर की मौत वाले दिन रिया ने राधिका नाम की महिला से एक घंटे बात की थी, एक अंजान व्यक्ति का भी दो बार फोन आया था

 मित्रों कौन है ?.... 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन यानी 14 जून को रिया चक्रवर्ती ने राधिका नाम की महिला से करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बात की थी। रिया ने उसे 3 बार कॉल किया। दैनिक भास्कर के हाथ रिया की 14 तारीख की पूरी कॉल डिटेल लगी है। इसके अनुसार रिया ने एक अनजान शख्स से भी उस दिन बात की थी।

14 जून को राधिका मेहता से कब-कब बात हुई

  • सुशांत की मौत वाले दिन सुबह 7.38 मिनट पर राधिका मेहता नाम की महिला के फोन पर रिया ने कॉल किया था। इस दौरान दोनों के बीच 30 मिनट 55 सेकेंड लंबी बात हुई।
  • इसके बाद रिया ने फिर 8 बजकर 8 सेकेंड पर राधिका मेहता को कॉल किया और इस दौरान दोनों के बीच फिर 30 मिनट लंबी बातचीत हुई।
  • रिया ने फिर तीसरी बार राधिका को 8 बजकर 38 मिनट पर कॉल किया और इस बार दोनों के बीच 5 मिनट 41 सेकेंड बात हुई। सुशांत की मौत वाले दिन रिया ने राधिका मेहता नाम की महिला से 1 घंटा 36 सेकेंड बात की।

एक साल में राधिका और रिया के बीच हुई 280 बार बातचीत

दैनिक भास्कर की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि जिस राधिका मेहता से रिया ने 14 जून को बात की थी उससे वह पहले भी बात करती रही हैं। 1 अगस्त 2019 से 14 जून 2020 तक रिया और राधिका के बीच 280 से ज्यादा बार बात हुई है। राधिका कौन है? फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में बताने से इनकार कर दिया है।

देखिए 14 जून की रिया की पूरी कॉल डिटेल्स (अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नंबर 96 से शुरू हो रहा है। सुशांत की मौत के दिन रिया को 7 कॉल्स और 25 मैसेज आए। वहीं रिया ने 9 कॉल्स की)

इस नंबर से कॉल की गई इस नंबर पर कॉल/मैसेज आए तारीख समय अवधि(सेकेंड) कॉल का प्रकार
96XXXXXXXX(रिया) राधिका मेहता 14-06-2020 7:38:01 1855 OUT
रिया चक्रवर्ती राधिका मेहता 14-06-2020 8:08:56 1800 OUT
रिया चक्रवर्ती राधिका मेहता 14-06-2020 8:38:56 341 OUT
अंजान शख्स रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 10:14:24 10 INC
अंजान शख्स रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 10:14:53 85 INC
शतभिषा सी रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 12:45:21 1 SMS_INC
फहीम रूहानी रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 13:16:30 1 SMS_INC
रिया चक्रवर्ती फहीम रूहानी 14-06-2020 13:46:08 64 OUT
निधि पी रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 14:21:33 36 INC
मेघना सी रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 14:28:30 8 INC
रिया चक्रवर्ती रूपा सी 14-06-2020 14:29:25 8 OUT
रूमी जाफरी रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 14:30:02 17 INC
98xxxxxxxxxx रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 14:30:45 18 INC
रिया चक्रवर्ती 96xxxxxxxx 14-06-2020 14:31:20 10 OUT
रिया चक्रवर्ती 96xxxxxxxx 14-06-2020 14:31:43 16 OUT
रिया चक्रवर्ती 90xxxxxxxx 14-06-2020 14:34:25 39 OUT
रिया चक्रवर्ती 96xxxxxxxx 14-06-2020 14:43:51 56 OUT

कॉल डिटेल की जांच में सामने आया है कि सुशांत की मौत वाले दिन रिया चक्रवर्ती ने राधिका मेहता से तीन बार, अंजान शख्स से दो बार, शतभिषा चौधरी से एक बार, फहीम रूहानी दो बार और रूमी जाफरी से एक बार बात की है। इसके अलावा कई लोगों ने रिया को मैसेज भी भेजे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस रिया को कॉल करने वाले लगभग सभी लोगों की पड़ताल कर चुकी है।

अंजान शख्स से दो बार हुई बात
रिया और एक अंजान शख्स के बीच 14 जून को दो बार बात हुई है। पहली बार इस शख्स ने रिया को दिन में 10 बजकर 14 मिनट पर फोन किया और 10 सेकेंड तक यह कॉल चली। अगली कॉल कुछ ही सेकेंड में फिर आई और इस बार रिया ने इससे 85 सेकेंड तक बात की। इस शख्स से रिया ने पिछले एक साल के दौरान कभी भी बात नहीं की थी।

रिया की सुशांत को 3 सेकेंड की कॉल
कॉल डिटेल में सामने आया है कि रिया और सुशांत की आखिरी बार बात 5 जून को हुई थी। रिया के मुताबिक, उस वक्त तक रिया ने सुशांत का घर नहीं छोड़ा था। 5 जून को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर सुशांत ने रिया को फोन किया। दोनों के बीच करीब 2 मिनट बात हुई। इसके बाद रिया ने 10 बजे के आसपास सुशांत को फोन किया था। यह कॉल सिर्फ 3 सेकेंड की थी। यह उन दोनों की आखिरी बातचीत थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कॉल डिटेल की जांच में सामने आया है कि सुशांत की मौत वाले दिन रिया चक्रवर्ती ने राधिका मेहता से तीन बार बात की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iGPzy5

No comments

If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....

Powered by Blogger.